जानें कौन-कौन है साल 2018 का नोबेल विजेता?


साल 2018 नोबेल पुरस्कार के लिए अर्थशास्त्र, शांति, केमिस्ट्री, फिजिक्स, कैंसर के इलाज इन सभी क्षेत्रों में अपना बेहतर योगदान देेने वालों के नामों की घोषणा की गई है. जिसमें अर्थशास्त्र के नोबेल के लिए दो अमेरिकी अर्थशास्त्री विलियम डी नोर्दहॉस और पॉल एम रोमर को चुना गया है. विलियम नोर्दहॉस येल यूनिवर्सिटी और पॉल रोमर न्यूयॉर्क के स्टर्न बिजनेस स्कूल से ताल्लुक रखने वाले दोनों प्रोफेसर हैं. दोनों ने जलवायु परिवर्तन और इकोनॉमिक ग्रोथ पर रिसर्च की थी. जिन्हें इकोनॉमिक ग्रोथ रिसर्च के लिए 2018 का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा.
काॅन्गो के जाने-माने सर्जन और बुकावु शहर में पनजी अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डेनिस मुकवेज औरइराक की मानवाधिकार कार्यकर्ता नादिया मुराद को शांति क्षेत्र में नोबेल के लिए नोबेल नॉर्विजियन कमेटी द्वारा शुक्रवार को नामित किया गया है. दोनों नोबेल विजेताओं द्वारा मासूमों पर हिंसा पर नियंत्रण के लिए एवं उसके रोकथाम के लिए कई बार जान जोखिम में डालकर कदम उठाए जा चुके हैं.



कमेस्ट्री के क्षेत्र में अमेरिका की फ्रांसेस एच अरनॉल्ड, जॉर्ज पी स्मिथ और ब्रिटेन के सर ग्रेगरी पी. विंटर को चुना गया है. इन तीनों वैज्ञानिकों को विकास के लिए उत्तरदायी एंजाइम, पेपटाइड्स और एंटीबॉडीज पर उनकी रिसर्च के लिए नोबेल 2018 से नवाजा जाएगा.
भौतिकी क्षेत्र में नोबेल के लिए अमेरिका के आर्थर एश्किन, फ्रांस के गेरार्ड मोरो और कनाडा की डोना स्ट्रिकलैंड को चुना गया है. इस बार लेजर फिजिक्स पर खोज के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. बता दें कि 96 वर्षीय अमेरिका के आर्थर एश्किन को ऑप्टिकल ट्वीजर्स पर रिसर्च के लिए नोबेल पुरस्कार की आधी राशि दी जाएगी. वहीं बची हुई आधी धनराशि में दोनों वैज्ञानिक आधे-आधे धनराशि के हिस्सेदार होंगे.
कैंसर की बीमारी से जूझ रहे पूरे विश्व को बचाने के लिए चिकित्सीय क्षेत्र में अपना बेहतर पऱिणाम देनेे वाले अमेरिका के जेम्स एलिसन और जापान के तासुकु होंजो को साल 2018 का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा. इन दोनों को कैंसर के इलाज में नई थैरेपी का निर्माण करने के लिए यह सम्मान दिया जाएगा. जेम्स एलिसन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास और तासुकु होंजो जापान की क्योटो यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर भी हैं.
रसायनशास्त्र, भौतिकीशास्त्र, साहित्य, शांति, एवं औषधिविज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को हर साल नोबेल पुरस्कार के लिए चयनित कर उन्हें सम्मानित किया जाता है. नोबेल पुरस्कार की शुरुआत 1895 में अल्फ्रेड नोबेल द्वारा शुरू किया गया था. रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेस, द स्वीडिश एकेडमी, द कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट एवं द नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी द्वारा नोबेल प्रदान किये जाने वाले क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले लोगों व संस्थाओं का चयन किया जाता है. बता दें कि इसबार 2018 का साहित्य के क्षेत्र में मिलने वाला नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाएगा.

Comments

Popular posts from this blog

बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की जरूरत क्यों पड़ी. बिहार को इस हालत में पहुँचाने का ज़िम्मेदार कौन है?

लालू और नीतीश की सरकारें बिहार से पलायन रोकने में कैसे रहीं असफल

गांधी जी का वह आखिरी आंदोलन, जिसने देश को अंग्रेजों के चंगुल से किया आजाद