Posts

Showing posts with the label twitter

सोशल मीडिया

सोशल मीडिया के जरिए एक ऐसा औजार पूरी दुनिया के लोगों के हाथ लगा है जिससे हर कोई स्वयं ही जुड़ना चाह रहा है और जुड़ रहा है। यूं कहें कि आज का दौर सोशल मीडिया का दौर कहा जाने लगा है।सोशल मीडिया ऑनलाइन दुनिया है, इसके जरिए वह ना सिर्फ अपनी बातों को दुनिया के सामने रख रहा है बल्कि दूसरों की बातों सहित दुनिया की तमाम घटनाओं से अवगत भी हो रहा है। सोशल मीडिया की सहायता से एक क्लिक में यूज़र अपनी बात दुनिया के किसी भी कोने में पहुंचा सकता है सोशल मीडिया संवाद,संपर्क व मनोरंजन के साथ साथ नौकरी ढूंढने प्रचार-प्रसार उत्पादों या लेखन आदि क्षेत्रों में महत्वपूर्ण स्थान बना रहा है। सोशल मीडिया न्यू मीडिया का प्रमुख अंग है न्यू मीडिया संचार का वह संवादात्मक स्वरुप है जिससे इंटरनेट का प्रयोग करके सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए पारस्परिक संवाद स्थापित करते हैं। सोशल मीडिया टू-वे कम्युनिकेशन का सशक्त माध्यम है,इसका यही गुण इसको अधिक लोकप्रिय एवं प्रभावी बनाता है। इंटरनेट के सहयोग से सोशल मीडिया सामाजिक मेल-मिलाप और संबंधों का सूत्रधार बन रहा है। घर बैठे दुनिया भर से अनजान और अपरिचित लोगों से संबंध ...