Posts

Showing posts with the label विश्व पशु दिवस

जानें किस पशु प्रेमी के सम्मान में मनाया जाता है विश्व पशु दिवस?

Image
1931 से लगातार प्रति वर्ष 4 अक्टूबर को विश्व पशु दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसको मनाने की शुरुआत इटली के फ्लोरेंस से हुई थी. पशु प्रेमी और पर्यावरण संरक्षक संत कहे जाने वाले सैंट फ्रैंसिस के सम्मान में यह दिन विश्व पशु दिवस के रूप में मनााया जाता है. 4 अक्टूबर सैंट फ्रैंसिस का फीस्ट डे/ दावत का दिन होता है. यह दिन जानवरों के प्रति संवेदना और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से दुनिया के सभी देशों में मनाया जाता है. हर धर्म, सम्प्रदाय के लोग सारे भेदभाव को त्यागकर यह दिन पूरे मन से मनाते हैं. जानवरों के प्रति क्रूरता, पशु अधिकारों के उल्लंघन आदि जैसे विभिन्न मुद्दों से अवगत कराकर पशुओं के प्रति लोगों की दयाभावना को जागृत करना व उनमें जीवों के प्रति सकारात्मक चेतना को जीवित करने के उद्देश्य से भी यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है. अर्जेंटीना में इस दिन को डॉ. ल्यूकस इग्नेशियो अल्बैरासिन की पुण्यतिथि के रूप में मनाई जाती है. डोमिंगो फॉस्टिनो सारमिएंटो के साथ मिलकर डॉ. ल्यूकस ने सोसाइडेड अर्जेंटिना प्रोटेक्टोरा डि एनीमैलेस की स्थापना की थी. इस संस्था को अर्जेंटिना सोसायटी ऑफ प्रोटेक्शन ऑफ एनीमल...