Posts

Showing posts from April, 2020

भारत में मीडिया की स्वतंत्रता की आड़ में अपना एजेंडा चला रहा है बीबीसी!

Image
अंतरराष्ट्रीय स्तर की मीडिया संस्थाओं में कई मीडिया चैनल अपनी पहचान बनाए हुए हैं. ज्यादातर संस्थाओं पर किसी विशेष विचारधारा के पक्षधर होने का आरोप है. अंतरराष्ट्रीय स्तर की मीडिया संस्था के रूप ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन यानी बीबीसी ने भी अपना दबदबा कायम किया है. यह भारत में भी लंबे समय से सक्रिय है. हालांकि भारत में इसे एक विशेष विचाराधारा से प्रभावित या कहें कि ज्यादातर भारतवासी इसे देशविरोधी संस्थान के रूप में देखते हैं. यह मेरे अपने विचार नहीं बल्कि धरातल का सच है. ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन अपने देश यानी यूके का सरकारी मीडिया संस्थान है. इसका मुख्यालय लंदन में स्थित है. जाहिर है वहां के लोगों के कमाई के टैक्स से यह संचालित होता है. नैतिकता के आधार पर इसे अपने नागरिकों का सगा होना चाहिए और यह है भी. मगर कई दफा यह पाया गया कि बीबीसी सच के बजाए फेक खबरों या किसी एजेंडे के तहत प्रसारण कर रहा हो.  पांचजन्य में छपे एक लेख के अनुसार बीबीसी को भारत विरोधी एजेंडे और फेक न्यूज़ की बड़ी फ़ैक्ट्री करार दिया गया है. इन आरोपों को सही साबित करने के लिए लेख में कुछ तथ्यों क...