Posts

Showing posts from October, 2019

गांधी जी का वह आखिरी आंदोलन, जिसने देश को अंग्रेजों के चंगुल से किया आजाद

Image
भारत छोड़ो आंदोलन अंग्रेजों के विरुद्ध चलाया गया गांधी जी के नेतृत्व में व्यापक आंदोलन था. यह आंदोलन ऐतिहासिक परिवर्तन का आधार बना. अब तक गांधी जी के नेतृत्व में देश में अंग्रेजों के खिलाफ कई सफल व असफल आंदोलन हो चुके थे. मगर भारत छोड़ो आंदोलन अलग कहानी लिखने की ओर बढ़ रहा था. यह आंदोलन एक रणनीति के साथ शुरू किया गया था और विश्वास से भरपूर था. गांधी जी का अपना सिद्धांत यहां पर भी कायम रहा. उन्होंने अहिंसा के सहारे इस आंदोलन को आगे बढ़ाया. भारत अंग्रेजों के अत्याचार और अनाचार के दंश से जल रहा था. हर भारतीय के मन में स्वतंत्रता की चिंगारी अब शोला बन रही थी. जिसे सामान्य तरीके से रोक पाना मुश्किल हो रहा था. जहां हर भारतीय के सब्र का बांध टूट चुका था और उन्होंने अंग्रेजों को देश से बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना लिया था तो वहीं किसान, विद्यार्थी, नौजवान, बूढ़े आंदोलन के लिए तैयार खड़े थे. याद दिलाएं तो 1915 में गांधी जी ने इंग्लैंड से पढ़ाई पूरी कर वतन वापसी की थी. भारत आते ही उन्होंने हक और हुकूम के लिए आंदोलन करना शुरू कर दिया था. कई मौकों पर उनका अंग्रेजों से सामना हुआ. गांधी जी ...