जानें कौन-कौन है साल 2018 का नोबेल विजेता?
साल 2018 नोबेल पुरस्कार के लिए अर्थशास्त्र, शांति, केमिस्ट्री, फिजिक्स, कैंसर के इलाज इन सभी क्षेत्रों में अपना बेहतर योगदान देेने वालों के नामों की घोषणा की गई है. जिसमें अर्थशास्त्र के नोबेल के लिए दो अमेरिकी अर्थशास्त्री विलियम डी नोर्दहॉस और पॉल एम रोमर को चुना गया है. विलियम नोर्दहॉस येल यूनिवर्सिटी और पॉल रोमर न्यूयॉर्क के स्टर्न बिजनेस स्कूल से ताल्लुक रखने वाले दोनों प्रोफेसर हैं. दोनों ने जलवायु परिवर्तन और इकोनॉमिक ग्रोथ पर रिसर्च की थी. जिन्हें इकोनॉमिक ग्रोथ रिसर्च के लिए 2018 का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा. काॅन्गो के जाने-माने सर्जन और बुकावु शहर में पनजी अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डेनिस मुकवेज औरइराक की मानवाधिकार कार्यकर्ता नादिया मुराद को शांति क्षेत्र में नोबेल के लिए नोबेल नॉर्विजियन कमेटी द्वारा शुक्रवार को नामित किया गया है. दोनों नोबेल विजेताओं द्वारा मासूमों पर हिंसा पर नियंत्रण के लिए एवं उसके रोकथाम के लिए कई बार जान जोखिम में डालकर कदम उठाए जा चुके हैं. कमेस्ट्री के क्षेत्र में अमेरिका की फ्रांसेस एच अरनॉल्ड, जॉर्ज पी स्मिथ और ब्रिटेन के सर ग्र...