कु्म्भ : आस्था और भक्ति का एक सुखद एहसास
आज हम आपको कुम्भ को लेकर कुछ ऐसे रोचक तथ्यों से रूबरू करा रहे हैं जो कुम्भ को दिव्य कुम्भ और भव्य कुम्भ तक बना देता है. कुम्भ का नाम आते ही अंतर्मन में एक आस्था और अध्यात्म का उद्गम स्वयंभू हो जाता है. कुम्भ नाम मात्र से निर्मल गंगा का विशाल तट आपको अपनी ओर आकर्षित करता है तो नागा साधुओं का विहंगम स्वरुप आपको मोक्ष की याद दिलाता है. मां गंगा में डुबकी लगा रहे करोड़ों लोग मानो आस्था और भक्ति का एक नए स्वरुप से रुबरु करा रहे हों. अध्यात्म, संस्कृति, धर्म, पर्व, परंपरा का देश कहा जाने वाला भारत का इतिहास गौरवशाली रहा है तो प्रेरणादायी भी. भारत की मिट्टी में न जाने कितने ऐसे विरले जन्म लिए जो भारत के इतिहास को अजर अमर कर गए. अध्यात्म का जनक कहा जाने वाला भारत अनेकों ऐसे साधु-संतों को जन्म दिया जिन्हें इतिहास आज भी अपनी विरासत के रुप में संजोए हुए है. इसी अध्यात्म की कड़ी को आगे बढ़ा रहा कुंभ भी अपनी अलग पहचान रखता है. जिससे जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां हम आप तक पहुंचा रहे हैं. जहां कुंभ का प्रमुख आकर्षण साधु-संतों के 13 अखाड़े होते हैं। वहीं अब इसमें दो अखाड़े और शामिल...